CY न्यूज़

Saturday, 12 June 2021

आईआईएमटी विवि के 13 छात्रों का चयन

मेरठ 12 जून (चमकता युग)। आईआईएमटी विवि के 13 छात्र-छात्राओं का चयन एसकेएच मैटल्स लिमिटेड में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी पद पर हुआ है। छात्रों को नियत वेतनमान के अतिरिक्त इंसेंटिव भी मिलेगा। विभिन्न चरणों में ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद कम्पनी ने विवि से डिप्लोमा एमई से सोनू शर्मा, प्रदीप चौहान, पारस राठी, विभु त्यागी, अर्पित त्यागी और डिप्लोमा ईई से विवेक गोयल, विशाल तोमर, धनुज कुमार, मानस मागो, पवन कुमार, हिमांशु, क्षितिज शर्मा और आशीष राणा को चयनित किया। चांसलर योगेश मोहन गुप्ता, महाप्रबंधक मयंक अग्रवाल ने चयनित छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्लेसमेंट ऑफिसर सुरेन्द्र चैहान, राहुल जैन, विकास चैहान का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment