गाजियाबाद 10 जून (चमकता युग) कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना संक्रमण के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजना से आच्छादित ग्राम वासियों को सुविधाजनक ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मनोज कुमार सिंह के सहयोग से जनपद को ए एस टी एस संस्था द्वारा टी आर आई एफ के माध्यम से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। संबंधित ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को स्थापित करने के उद्देश्य से शासन से बनाए गए नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएन दीक्षित ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में शासन के सहयोग से उपरोक्त निर्धारित संस्था के द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ भारत भूषण को उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इनकी स्थापना होने के उपरांत क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना से आच्छादित ग्राम वासियों को कोरोना एवं अन्य बीमारियों के दौरान ऑक्सीजन से आच्छादित किया जाएगा। यह जानकारी राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी ने दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment