Thursday, 10 June 2021

कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में व्यापारियों ने रोष प्रकट किया


मेरठ 10 जून (चमकता युग) संयुक्त व्यापार संघ की टीम ने नैय्यर पैलेस एवं नैय्यर क्लॉथ हाउस के स्वामी सतनाम सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में आज नैय्यर क्लॉथ हाउस पर पहुँची। व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सीओ छावनी से व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करने एवं इस केस को जल्द से जल्द खोलने के लिए बात रखी। महामंत्री दलजीत सिंह ने एसपी सिटी से जल्द इस मामले को सुलझाने के लिए कहा और साथ ही कमल ठाकुर ने व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की बात रखी। इस मौके पर अंकित, सुधांशु जी महाराज, सत्येंद्र अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, आलोक रस्तोगी आदि ने घटना पर रोष प्रकट किया। 

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...