CY न्यूज़

Tuesday, 29 June 2021

युवा एकता समिति के जिलाध्यक्ष ने पाइप लाइन ठीक न होने के कारण किया विरोध प्रदर्शन


मेरठ 29 जून (चमकता युग) गत दिवस खाता खेड़ी मेन बाजार की सड़क पर पाइप लाइन फट जाने के कारण आने जाने वाले लोगो को हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन आसपास के क्षेत्र की दुकानों एव घरो में पानी भर जाता है और आने जाने वाले लोगो को भी काफी परेशानी होती है एवं  जलभराव के कारण कोई न कोई दुर्घटना भी होती रहती है। इस संबंध में इस कार्य से जुड़े अधिकारियों को पूर्व में अवगत कराया गया था लेकिन अभी तक पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य नही कराया गया।युवा एकता सेवा  समिति के जिलाध्यक्ष सैयद दिनवाज ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपना विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को फोन के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि 24 घन्टे के अंदर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो युवा एकता सेवा समिति धरना प्रदर्शन करेगी।जिलाधिकारी ने जिलाध्यक्ष की बात को संज्ञान में लेते हुए तुरंत नगर निगम को पाइप लाइन मरम्मत करने का आदेश पारित किया।


No comments:

Post a Comment