CY न्यूज़

Thursday, 10 June 2021

जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


मेरठ 10 जून (चमकता युग) । परशुराम स्वाभिमान सेना के प्रदेश अध्यक्ष संयोजक शशांक शर्मा ने मेरठ निवासी सुमित शर्मा को उनकी संगठन के प्रति निष्ठा और लगन को देखते हुए मेरठ जिले का कार्यभार सौंपते हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंडित सुमित शर्मा ने बताया कि प्रदेश के नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाउंगा।उन्होंने बताया कि वो जल्दी ही मेरठ जिले की सदस्य कार्यकारिणी गठित कर प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे। 

पंडित सुमित शर्मा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होते ही उनके समर्थक सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बधाई देने वालो में पूर्व पार्षद राकेश शर्मा, विक्रम शर्मा, अनुज शर्मा, राकेश गौड़ , शशांक शर्मा, संतोष कुमार गौड़, रवि पंकज, गौरव शर्मा, एडवोकेट सचिन शर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष शर्मा,सचिन भारद्वाज, गौरव पाराशर एव दीपक पराशर आदि लोग रहे।

No comments:

Post a Comment