मेरठ 18 जून (चमकता युग)। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय सोनू रस्तोगी ने विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें विधायक से बिजली आपूर्ति के संबंध में बातचीत की। विधायक सोमेंद्र तोमर ने अधिशासी अभियंता से कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार हो। निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए। उपभोक्ताओं के जो भी समस्याएं आए, उनका तत्परता से निस्तारण हो। यदि अन्य कोई परेशानी है तो वह उन्हें बताए, समाधान कराएंगे।

No comments:
Post a Comment