CY न्यूज़

Sunday, 13 June 2021

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

मेरठ 13 जून (चमकता युग)।रोहटा रोड स्थित दिलावरा गांव के पास एक स्कूल चौकीदार का शव पेड़ से लटका मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। शिनाख्त अनिल (28) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अनिल मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। 

No comments:

Post a Comment