मेरठ 17 जून (चमकता युग) । जिलाधिकारी के.बालाजी ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी नियंत्रण के संबंध में अपने कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुये टीकाकरण अभियान को और गति देने के लिए कहा। उन्होने कहा कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दस-दस वैक्सीनेशन कलस्टर बनाकर सूचना, शिक्षा व संचार (आईईसी) के माध्यम से टीकाकरण में तेजी लाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को कोरोना टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हे बताये कि कोरोना वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होने जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व अन्य जगहों पर बनाये जा रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की जानकारी ली तथा कहा कि यह कार्य समय से पूर्ण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कोरोना मरीज मिलता है उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग ठीक प्रकार से कराई जाए तथा जो भी कांटेक्ट ट्रेसिंग में आते है उन सभी की जांच भी आवश्यक रूप से करायी जाये। उन्होने कहा कि एक्टिव केस सर्च भी निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर की पॉजिटिविटी दर को नियमित रूप से देखें तथा वह ना बढ़ने दें। उन्होंने कहा कि अभी सावधानी और सतर्कता बनाए रखनी है। इस अवसर पर सीडीओ शशांक चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन, नगर मजिस्ट्रेट एस.के. सिंह, एसीएमओ डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. विश्वास चैधरी, बीएसए एस.के. ढ़ाका आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment