Saturday, 12 June 2021

मीडिया के लिए वैक्सीनेशन के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उनके परिवारों के सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाए जाने की कार्यवाही

गाजियाबाद 12 जून (चमकता युग) वैक्सीनेशन के लिए जनपद गाजियाबाद में इस कार्य के लिए कैंप का संचालन करते हुए मडिया एवं उनके परिवारों के सदस्यों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इस संबंध में सभी मीडिया से अनुरोध है कि कोरोना का टीका लगाए जाने के लिए जो मीडिया बंधु एवं उनके परिवार के सदस्य बचे हुए हैं वह निर्धारित प्रपत्र पर अपनी सूची तैयार करते हुए सौरभ शर्मा जिला सूचना कार्यालय के मोबाइल नंबर 9205 836719 एवं मेरे मोबाइल नंबर पर तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करा सकते हैं। इस संबंध में सभी मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि अधिकतम आगामी रविवार तक सभी बचे हुए पत्रकार एवं उनके परिवार के सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने का कष्ट करे ताकि एक ही दिन में सभी पत्रकार एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना का टीका लगवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। 


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...