CY न्यूज़

Friday, 11 June 2021

बढ़ती मंहगाई को लेकर किया मोदीनगर के कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन गरीब आदमी की थाली से रोटी छिन्ने का काम रही है सरकार: आशीष शर्मा

मोदीनगर 11 जून 2021।  आज पैट्रोल - डीजल, गैस व खाद्य सामग्री आदि आवश्यक वस्तुओं के दरों में निरंतर जबरदस्त वृद्धि व मंहगाई के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आदरणीया प्रियंका गांधी वाड्रा जी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक जी के आवहान शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतत्व में स्थान बस स्टैंड स्थित पट्रोल पम्प पर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के विरोद्ध में जोरदार नारे-बाजी कर विरोध प्रर्दशन किया। कांग्रेसजन मंहगाई कम करने की मांग के पोस्टर अपने हाथों में लियें हुए थे।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कारोना महामारी के बीच आज केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पैट्रोल - डीजल, गैस व खाद्य सामग्री आदि वस्तुओं  के दरों में निरंतर जबरदस्त वृद्धि हो रही है। ईधन की कीमतों में यह एतेहासिक और निरन्तर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब देश का नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर का आकड़ा पार कर गया है। लगभग सभी घरेलू सामानों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतो में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार द्वारा इस साल के पिछले महिनों मे लगभग तिरालीस बार वृद्धि दर्ज की गयी है। केन्द्र की सरकार आज गरीब आदमी की थाली से रोटी छिन्ने का काम रही है। सरकार  बढ़ती  मंहगाई पर न तो अंकुश लगा पा रही है और न ही इस और सरकार का कोई ध्यान है।
इस मौके पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा की ये सरकार आमजन, मजदूर, असंगठीत मजदूर, किसान व व्यापरी विरोधी है। आज देश का हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। कारखाने बंद हो रहें है महगांई चरम सीमा पर है युवा रोजगार के लिए दर बदर घूम रहा है।
विरोध प्रर्दशन में मुख्य रूप से इंटक प्रवक्ता सुरेश शर्मा, नीरज प्रजाप्रति राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी विभाग, विरेन्द्र कौशिक महासचिव किसान कांग्रेस मेरठ मण्डल, आत्म प्रकाश शर्मा, राकेश गर्ग, अशोक शर्मा, राजकुमार खुराना, पंजक सोई, श्रीओम शर्मा, मंजु राणा, अरूण शर्मा,  शारदा सैन,बीना ठाकुर, ममता शर्मा, नीतू,  कपडा मिल यूनियन अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी, प्रिंस कुमार, पं0 योगेश शर्मा ,नईम खान, निर्मल पाल, ईशांत सहगल , संजय शर्मा, मुकुल, अरूण त्यागी, पवन कोरी, जितेन्द्र कुमार, सुमित कुमार सहित काफी संख्या में कांगे्रसी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment