मेरठ 18 जून (चमकता युग)। दीवान पब्लिक स्कूल की मेजबानी और स्पिक मैके के तत्वावधान में ‘स्पिक मैके सिनेमा क्लासिक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 1993 में निर्मित जापानी फिल्म ‘मदादायो’ की स्क्रीनिंग की गई, जो स्पिक मैके के साथ एक पूर्व निश्चित भेंट का हिस्सा है। जैपनीज एकेडमी अवार्ड्स में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित यह फिल्म महान, सुप्रसिद्ध जापानी फिल्म निर्देशक अकीरा कुरोसाबा की अंतिम फिल्म थी। स्कूल के निदेशक एचएम राउत ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाचार्य एके दूबे ने स्पिक मैके के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment