मेरठ 16 जून ( चमकता युग) । मेरठ के नए एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने बुधवार को मेरठ पहुंच कर कार्यभार संभाल लिया है। अंबेडकरनगर के रहने वाले 2010 बैच के आइपीएस अफसर प्रभाकर चैधरी को मुरादाबाद के बाद मेरठ में एसएसपी पद पर तैनाती दी गई है। इस दौरान उन्होने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ पुलिसिंग की जाएगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश और महिला अपराध को पूरी तरह से रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

No comments:
Post a Comment