Tuesday, 22 June 2021

मकान को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष



मेरठ, 22 जून (चमकता युग)।मकान पर कब्जे को लेकर दो चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे धारदार हथियार चले। इस हमले में कई वाहनों को भी हमलावरों ने क्षतिग्रस्त्र कर दिया। घंटों हमलावरों के कब्जे में गली और सड़क रही। हमलावरों ने घर में घुसकर भी जमकर तोड़फोड़ मचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी। घर में और गली में पड़े घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया।

मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन का है। जहां अनीश और गुलफाम चचेरे भाइयों के बीच खुशहाल कॉलोनी में एक मकान पर विवाद चल रहा है।गुलफाम ने 49 लाख रुपये में खरीदा था। 45 लाख रुपये दे दिए थे, जबकि 4 लाख बैनामे पर देने थे। फिलहाल मकान में गुलफाम और भाई आसिफ अपने परिजनों के साथ रहते हैं। आज मंगलवार को घर पर आसिफ और गुलफाम की पत्नियां थीं।

आरोप है कि इसी दौरान अनीस पक्ष धारदार हथियार और लाठी-डंडों के साथ घर पर हमला बोल दिया। सूचना पर आसिफ और गुलफाम भी पहुंच गए। इसके बाद तो दोनों तरफ से पत्थर और धारदार हथियार के अलावा लाठी-डंडे जमकर चले। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही सड़क पर खड़े कई दो पहिया और चार पहिया वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मौके से 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मकान को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वही, गुलफाम का कहना है कि अनीश अब मकान किसी और को बेचना चाहता है,इसलिए उसने हमला कर उसे घर से निकालने की कोशिश की।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...