मेरठ 5 जून (नितिन भारद्वाज) उपजिलाधिकारी संदीप भागिया के आदेशानसार तहसीलदार के कुशल नेतृत्व में नायब तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व लेखपालों की टीम बना कर जिसमें मुख्य रूप से नरेश चौधरी प्र0 राजस्व निरीक्षक रोहटा, हरकेश, सीता राम, समर सिंह, पवन भारती, परमिन्दर सिंह व मनोज कुमार जानी शामिल थे । नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम शनिवार सुबह मौके पर पहुँच कर प्रश्नगत सीमा का राजस्व अभिलेखों के अनुसार स्थलीय निरीक्षण व चिन्हांकन कर अपनी सुस्पष्ट जांच आख्या मय नक्शा नजरी एवं स्थलीय फोटो खिचवाये कर ग्राम बिनौली तहसील बड़ौत जिला बागपत व ग्राम किनौनी तहसील व जिला मेरठ के मध्य सीमा विवाद का निस्तारण किया गया ।


No comments:
Post a Comment