Tuesday, 8 June 2021

गंगानगर में दिनदहाड़े दो लोगों से मोबाइल लूटे

गंगानगर। क्षेत्र में बदमाश दिनदहाड़े दो युवकों से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मंगलवार दोपहर अपाचे सवार बदमाशों ने अमन विहार कॉलोनी निवासी जयभगवान से संतोष फार्म के सामने से मोबाइल लूट लिया। शाम के समय दूसरी घटना मेन डिवाइडर रोड स्थित पीएनबी बैंक के सामने हुई। यहां रजपुरा गांव निवासी अंकित मुदगल से अपाचे सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने घटना की जानकारी थाने पहुंचकर दी। वहीं पुलिस ने पीड़ितों से घटनाक्रम पूछने के बाद लूट की बजाय चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...