मेरठ 16 जून ( चमकता युग)। चौ. चरण सिंह विवि के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग की है। छात्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और एकेटीयू भी ऑनलाइन परीक्षा को कह चुके हैं। ऐसे में सर छोटूराम कॉलेज में भी छात्रों की परीक्षाएं ऑनलाइन होनी चाहिए। छात्रों के अनुसार, कॉलेज ऑफलाइन परीक्षा कराने की तैयारी में हैं। छात्रों के अनुसार, वे अपने घरों पर हैं और केवल परीक्षा के लिए मेरठ आना होगा। छात्रों के अनुसार, विवि ने पूर्व में संक्रमण मिलने पर हॉस्टल खाली करा लिए थे। छात्रों के अनुसार यदि ऑफलाइन परीक्षा होती है तो वे इसका विरोध करेंगे।

No comments:
Post a Comment