CY न्यूज़

Sunday, 13 June 2021

अवकाश के दिन भी बंटा निशुल्क खाद्यान्न

मेरठ 13 जून (चमकता युग)। रविवार को अवकाश के दिन भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण किया गया। इस दौरान माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर तथा जैदी फार्म के कई इलाकों में वितरण में गड़बड़ी को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। 

सरकार के निर्देश पर तीन महीने के लिए निशुल्क खाद्यान्न का नियमित खाद्यान्न की तर्ज पर वितरण किया जा रहा है। रविवार को अवकाश के बावजूद शहर से देहात तक राशन वितरण हुआ। भारी संख्या में उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि अधिकांश मामलों में आपसी रस्साकशी के चलते हंगामे हो रहे हैं। कई मामलों में जांच के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment