CY न्यूज़

Wednesday, 23 June 2021

प्रसपा की मदद के बिना नहीं बन पाएगी कोई सरकार।


मेरठ 23 जून (चमकता युग) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गंगानगर में बैठक हुई इसमें पूर्व मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जगबीर सिंह गुर्जर ने संगठन की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे जाने की अपील की। समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभारी सहारनपुर इसरार सिद्दीकी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री जगबीर गुर्जर, जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, शैंकी वर्मा, सरदार जीतू सिंह नागपाल, जिला मीडिया प्रभारी जीशान अहमद ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री जगबीर सिंह गुर्जर और सरदार जीतू सिंह नागपाल ने संगठन को मजबूत बनाने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की बैठक में डॉ. हिमांशु भटनागर, अंकित पवार, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महिला विंग जिला अध्यक्ष पिंकी सिंह, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सैनी राठौर, दानिश राणा, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment