CY न्यूज़

Tuesday, 15 June 2021

लेडीज क्लब ने कोरोना पीड़ित परिवारों को बांटा पौष्टिक आहार

मेरठ 15 जून (चमकता युग) लेडीज़ क्लब मेरठ की ओर से करोना पीड़ित परिवारों के लिए अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत आठ मई से हुई। इसके तहत प्रतिदिन खाने के 200 डिब्बे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए गए, जिसमें पौष्टिक आहार भी शामिल रहा। कोरोना पीड़ित परिवारों को भी थाली का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्षा रचना बाटला व सचिव ऋतु मांगलिक ने अपनी आगे की तैयारी के बारे में बताया। इस नेक कार्य में विभोर जैन, क्लब की सभी सदस्याओं का सहयोग रहा। 

No comments:

Post a Comment