Monday, 7 June 2021

दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

  गाजियाबाद 7 जून  (चमकता युग)   जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने जानकारी देते हुए बताया है कि  समस्त जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन कर 45 वर्ष की आयु से अधिक दिव्यांगजनों को कोविड -19 का टीकाकरण किये जाने के लिए विकास भवन परिसर में स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय गाजियाबाद कलेक्टेट कम्पाउन्ड में आगामी  09 जून    दिन बुधवार को प्रातः दस  बजे से अपरान्ह दो  बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 45 वर्ष के अधिक आयु के दिव्यांगजन उपरोक्त टीकाकरण का लाभ निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।

सुरेश शर्मा, संपादक, चमकता युग ,मोदी नगर ,गाजियाबाद ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...