मेरठ 16 जून ( चमकता युग)इंचौली। मवाना रोड स्थित सैनी गांव में बुधवार सुबह बैंक के बाहर गोली चलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बैंक के बाहर एक बाइक पर पिता-पुत्र दोनाली बंदूक के साथ बैठे हुए थे, जिससे अचानक गोली चल गई। दोनों इंचौली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसओ इंचौली अंकित चौहान ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment