मेरठ 15 जून (चमकता युग)।शोभित विवि एनसीसी को वैकल्पिक पाठ्यक्रम के रूप में लागू करने वाला पहला शिक्षण संस्थान बन गया है। मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में एनसीसी कोर्स को वैकल्पिक पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाए जाने की संस्तुति हो गई। डीन एकेडमिक्स प्रो.राजीव दत्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूजीसी के प्रस्तावित सिलेबस पर मुहर लग गई। कुलपति की संस्तुति पर विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कोर्स को स्वीकृत किया। इस दौरान ब्रिगेडियर अक्षत अरोड़ा, एनसीस ग्रुप कमांडर मेरठ कर्नल मनीष धवन, कमांडिंग ऑफिसर 70 यूपी एनसीसी बटालियन कर्नल जीएस सिंह, विवि के रजिस्ट्रार ग्रुप कैप्टन एमएन बहुगुणा, उप-कुलसचिव एकेडमिक डॉ.गणेश भारद्वाज, एनसीसी केयर-टेकर सुनील कश्यप, कुलदीप कुमार एवं डॉ. अभिषेक डबास मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment