Wednesday, 9 June 2021

बाजारों में एक बार फिर दिखी रौनक

मेरठ : कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद बुधवार को शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता अपनी टीम के साथ बाजारों का जायजा लेने पहुंचे।  उन्होेने व्यापारियों से अपील की कि वह कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन करें तथा ग्राहकों से भी मास्क के साथ साथ दो गज की दूरी का पालन करने को कहें। इस दौरान आबूलेन व्यापारियों व संयक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कोरोना से दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संयक्त व्यापार संघ से सरदार दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, सधांशु महाराज, अंकित गुप्ता आदि के साथ आबूलेन से संजय महेश्वरी, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...