मेरठ 23 जून (चमकता युग) नगर से सटी एक बस्ती में मंगलवार सुबह एक युवक ने किशोरी के साथ डेयरी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। जानकारी के अनुसार, नौ वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक आया और उसे बहला फुसलाकर डेयरी में ले गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। किशोरी के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फईम पुत्र खुर्शीद निवासी घोसियान बस्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
No comments:
Post a Comment