मेरठ 27 जून (चमकता युग)पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 27/6/21 को दोपहर 12 बजे से संत विवेकानंद इण्टर कालेज में आदरनीय मनोज शर्मा प्रदेश महासचिव, डा० डी० के० पाल प्रदेश उपाध्यक्ष के संयुक्त निर्देशन में कोविड नियमों का पालन करते हुए सभा की गई।सभा की अध्यक्षता ओ० पी०आर्य व संचालन डा० डी० के० पाल ने किया। जिसमें महामारी के परिपेक्ष में वित्तविहीन विद्यालय के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा हुई व महामारी से दिवंगत हुए मौ० तैयब अली. सुदीप शर्मा, निर्दोष तिवारी व सोनु शेखर व मनोज शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
वर्तमान परिस्थिति के परिपेक्ष में सदस्यों के परामर्श पर जनपद कार्यकारिणी में कुछ परिवर्तन किया गया व रिक्त पदों कों सर्वसम्मति से मनोनयन द्वारा पूरित किया गया।
विवरण।
ओ० पी० आर्य (संरक्षक)
जितेन्द्र शर्मा जिलाध्यक्ष (शिक्षक महासभा)
संजय रस्तोगी जिलाध्यक्ष (प्रबंधक महासभा)
सुनील शर्मा रिझानी (जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य महासभा)
पीतम सिंह महासचिव (शिक्षक महासभा)
अशोक गुप्ता महासचिव (प्रबन्धक महासभा)
भुवनेश वशिष्ठ महासचिव (प्रधानाचार्य महासभा)
सुधीर कुमार उपाध्यक्ष (प्रधानाचार्य महासभा)
अंकुर शर्मा उपाध्यक्ष (प्रबन्धक महासभा)
मो०दानिश अली संगठन सचिव (प्रबन्धक महासभा)
शेष सभी पदाधिकारी पूर्वत पदों पर बने रहेंगे।


No comments:
Post a Comment