सिविल लाइंस कोतवाली को 401 आदर्श पूरी दौराला मेरठ निवासी कुलदीप भंडारी ने तहरीर देकर बताया कि 13 जून को दोपहर करीब चार बजे नेशनल हाईवे से होते हुए भाई दिनेश और मां स्कूटी पर सवार होकर दौराला जा रहे थे। इस बीच पीछे से सफेद रंग की कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें दिनेश और मां गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने कार को चारों ओर से घेर लिया था। इस बीच चालक घटनास्थल पर कार को छोड़कर वहां से फरार हो गया था। राहगीरों ने परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मां की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:
Post a Comment