Wednesday, 9 June 2021

मेरठ थाना सदर बाजार को सफलता अंतरराज्यीय वाहन चोर गैग का खुलासा एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन अदद कार बरामद

मेरठ 9 जून (नितिन भारद्वाज) थाना सदर बाजार पुलिस टीम उस समय सफलता मिली जब पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान 8 जून को जीटीबी तिराहा वैस्ट्रर्न रोड से अभियुक्त अज्जू उर्फ अजहरुददीन पुत्र महबूब निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार मेरठ को चोरी की कार मारुती ब्रेजा न0 DL1CAD8487 के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की कारे 1- वैगनार कार न0 UP15BY3950 2- बैलनो कार न0 UP15AE6314 मेरठ कैण्ट रेलवे स्टेशन से बरामद की गयी ।गिरफ्तार अभियुक्त अज्जू ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथियो मोसीन उर्फ बबलू पुत्र अन्सार अहमद निवासी 123 सोतीगंज सदर बाजार मेरठ व आफताब पुत्र अज्ञात निवासी कस्बा किठौर जनपद मेरठ के साथ
मिलकर साथी रामपाल पुत्र सत्यपाल निवासी हाल पता फ्लैट न0 13 विजय सिह पथीक नगर कालवाड रोड जयपुर राजस्थान के कहने पर कारो की चोरी करते है जिसे मेरठ से रामपाल व सद्दाम हुसैन उर्फ सलीम पुत्र हसन मिंया निवासी ए 144 शास्त्रीनगर निकट बडा पार्क जयपुर राजस्थान एक्सीडेन्टल (कबाड) कारों की नम्बर प्लैटो को चोरी की गयी कारों पर लगाकर जयपुर राजस्थान ले जाते है तथा वहा पर चैसिस नम्बर बदलकर लोगों को सही कार बताकर बेच देते है तथा जो कमाई होती है उसको मिलकर बाँट लेते है ।इससे पूर्व मे दिनांक 23 मई थाना ब्रहमपुरी मेरठ मे इन्जन नम्बर व चैसिस नम्बर बदलकर बेचते हुए जो गाडी पकडी थी वह भी हम तीनों द्वारा चोरी की थी । जिसमें हमारे साथी मोहसिन मौके पर ही पकडा गया था तथा आफताब फरार हो गया था । पुलिस के अनुसार अभियुक्त अज्जू व इसके साथी शातिर किस्म के आपराधी है । जो लगभग 100 वाहन चोरी कर चुके है जिससे कुछ कार के हिस्से पुर्जे बेच चुके है तथा कुछ पर दूसरे इंजन न0 व चैसिस न0 बदलकर बेच चुके है । यह गैंग दिल्ली राजस्थान तथा एनसीआर क्षेत्र मे सक्रिय है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 182/2021 धारा 420,411,414,467,468,471,34 के धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


गिरफ्तार अभियुक्त अज्जू उर्फ अजहरुददीन पुत्र महबूब निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार मेरठ ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त 

पुलिस ने बताया कि वांछित फरार अभियुक्त क्रमशः 

रामपाल पुत्र सत्यपाल निवासी हाल पता फ्लैट न0 13 विजय सिह पथीक नगर कालवाड रोड जयपुर राजस्थान ,सद्दाम हुसैन उर्फ सलीम पुत्र हसन मिंया निवासी ए 144 शास्त्रीनगर निकट बडा पार्क जयपुर राजस्थान ,मोसीन उर्फ बबलू पुत्र अन्सार अहमद निवासी 123 सोतीगंज सदर बाजार मेरठ (वर्तमान मे जिला कारागार मेरठ मे निरुध्द है) ,आफताब पुत्र अज्ञात निवासी कस्बा किठौर जनपद मेरठ । अभियुक्तों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है ।

पूर्व में अभियुक्त मोसीन द्वारा चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार जो थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा बरामद की गयी।

नितिन भारद्वाज, चमकता युग, ब्योरो चीफ मेरठ ।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...