Tuesday, 8 June 2021

अनलॉक यूपी: पूरा उत्तर प्रदेश हुआ अनलॉक, अब रहेगी सिर्फ नाइट कर्फ्यू की बंदिश


उत्तर प्रदेश में लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिले अनलॉक हो गए। सिर्फ 7 बजे शाम से 7 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इन सभी जिलों में सक्रिय केस 600 से कम हो गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 797 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2.85 लाख नमूनों की जांच की गई। रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है।


प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कुल सक्रिय मामले 14000 रह गए हैं। इनमें से 9,286 होम आइसोलेशन में हैं। सीएम योगी ने आगाह किया कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ। थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। बिना मास्क के बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...