CY न्यूज़

Wednesday, 30 June 2021

साधु की हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा।


मेरठ 30 जून (चमकता युग) मेरठ में साधु की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 19 साल के युवक ने साधू की हत्या करने का दावा किया और कहा कि वह साधू की दरिंदगी से परेशान हो गया था। यह बात सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। आरोपी युवक से पुलिस देर रात तक पूछताछ करने में लगी रही। पुलिस का कहना है कि बुधवार को साधु की हत्या के आरोपियों को बुधवार मीडिया के सामने पेश किया।मुंडाली पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक एक युवक के साथ साधु दरिंदगी करता था। इससे परेशान होकर ही उसने दोस्त के साथ हत्या की साजिश रची। साधु शराब पीने का आदी था, यह बात आरोपी जानते थे।

आरोपियों ने पहले साधु को शराब पिलाई और फिर उसकी ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।दोनों युवकों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगने का प्रयास भी किया था, लेकिन वहां पर कोई पहुंच गया। इसके चलते वह खंडहर पड़े मकान मैं साधु का शव छोड़कर भाग गए।एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। एसपी देहात मामले की जांच कर रहे है। बुधवार को पूरी घटना का खुलासा करेंगे। अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

No comments:

Post a Comment