दरअसल, थाना सरधना क्षेत्र के छुर गांव में एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार डाला। बताया जा रहा है कि बीती 13 जून को नाबालिक बहन अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसे 14 जून को परिजन मथुरा से लेकर वापस घर आए थे। इसी बात को लेकर भाई शेखर का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ था और उसने बहन के इस कृत्य से बदनामी महसूस करते हुए बहन को मौत का घाट उतार डाला।भाई ने बहन को घर के अंदर गोली का निशाना बनाते हुए मौत की नींद सुला दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द से जल्द हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

No comments:
Post a Comment