CY न्यूज़

Wednesday, 16 June 2021

परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने की घर में लूट


मेरठ 16 जून ( चमकता युग)।मेरठ में चोरी, लूट और डकैती की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। यहां किठौर के असीलपुर गांव में बुधवार की सुबह तीन बजे कुछ बदमाशों ने वकील पुत्र रज्जाक के घर पर धावा बोल दिया। परिवार को बंधक बनाकर बदमाश नकदी और ज्वैलरी लूट ले गए। थाना किठौर के असीलपुर गांव में वकील पुत्र रज्जाक रहता है। वकील ने बताया कि उसका परिवार घर के अंदर सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे पांच बदमाश आए। उन्होंने जबरन गेट खुलवाया। उसके बाद तमंचे रखकर सभी को घर में बंधक बना दिया।

एक घंटे तक घर पर रहे बदमाश

इसके बाद में घर के अंदर से हजारों की नकदी, गले से सोने की चैन, सोने की अंगुठी और दो मोबाइल लूट ले गए। बदमाश करीब एक घंटे तक घर के अंदर मौजूद रहे। बदमाशों के चले जाने के बाद सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद किठौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि किठौर पुलिस मौके पर गई है। बदमाशों के हुलिये के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment