इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि अलीगढ में जहरीली शराब के सेवन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई। सैकड़ों महिलाएं विद्यवा हो गई है बच्चे अनाथ हो गये है। किसी के भाई किसी के बेटे और किसी के पिता की जहरीली शराब सेवन से मृत्यु हो गई। प्रदेश की भाजपा सरकार इन सब घटनाओं को रोकेने में पूर्ण रूप विफल साबित हो रही है।
इन मौतों का जिम्मेदार कौन है ?
शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा ने धरने के माध्यम से मांग की शराब माफियाओं को संरक्षण देना बन्द करें भाजपा, जहरीली शराब के सेवन से जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और शराब माफिया और भाजपा नेता ऋषि शर्मा को कठोर दण्ड मिलना चाहिए।
इस मौके पर पश्चिम उ0प्र0 किसान विभाग के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा की भाजपा राज में आज कोई भी सुरक्षित नही है महिला, किसान, नौजवान हर वर्ग आज त्राहि त्राहि कर रहा है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नही है। कोरोना काल में लोग मरते रहें और सरकार अपनी आपसी खीचतान में लगी रही।
धरने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) प्रवक्ता सुरेश शर्मा, भोजपुर ब्लाक अध्यक्ष मुनीश शर्मा, सुरेश दौसा जिला सचिव सेवादल कांग्रेस, मौहमद अयूब अध्यक्ष कस्बा फरीदनगर, आत्म प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, डा0 बिजेन्द्र सिंह, विरेन्द्र कौशिक सुन्दर चुडियाला, प्रिंस , संजय शर्मा, रीतू, अजय कुमार, राजेन्द्र शर्मा, अरूण शर्मा, शिवानी चैधरी, रोहित तिवारी, मंजू राणा, इन्दा शर्मा, ममता शर्मा, दिनेश कुमार, श्री ओम शर्मा, फकीर चंद कश्यप, मुकुल, ललित कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहें।


No comments:
Post a Comment