CY न्यूज़

Sunday, 6 June 2021

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के भाई को पीटा

मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के भाई को आरोपियों ने पीटा। तमंचा लगाकर युवक को धमकी भी दी। इस मामले में तहरीर पुलिस को दी गई है। 

अहमदनगर निवासी युवती के साथ आए दिन दो युवक छींटाकशी करते थे। इस बात को लेकर रविवार सुबह युवती के भाई ने विरोध कर दिया और पुलिस से शिकायत की धमकी दी। उस समय आरोपी वहां से चले गए। दोपहर के समय आरोपी युवक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बाइक पर आए और युवती के भाई को वहीं मोहल्ले में पीटा। इस दौरान एक आरोपी ने तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद किसी तरह से मामला संभाला गया। इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।

No comments:

Post a Comment