मेरठ 18 जून (चमकता युग)। जाकिर कॉलोनी में हरि के खेत पर पुलिस ने सट्टे की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन हजार रुपये भी बरामद किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नवैद सट्टा करा रहा था। नवैद समेत मुशब्बर, मुर्सलीन व आरिफ को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment