मेरठ। कोरोना के कहर के चलते सिटी वोकेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ओपी अग्रवाल ने सभी ऐसे बच्चों की सहायता करने की घोषणा की, जो अपने कार्यरत अभिभावकों को खो चुके हैं। ऐसे में बच्चों की फीस व किताबों की सहायता करने का निर्णय लिया गया। स्कूल से सहायता मिलने वाले बच्चों में कक्षा 11 से उत्कर्ष सिंह, कक्षा पांच से रिया, कक्षा आठ के पुष्कर, कक्षा सात की ऐश्वर्या, कक्षा आठ के दिव्यांश पूनिया रहे। डायरेक्टर प्रेम मेहता ने बताया कि लगभग 70 से अधिक बच्चों को स्कूल ने पुस्तकों के नए सेट प्रदान किए हैं।

No comments:
Post a Comment