CY न्यूज़

Tuesday, 8 June 2021

बदमाश दबोचा, तमंचा और दो कारतूस बरामद



रोहटा। रोहटा थाना क्षेत्र के गांव मढी के रजवाहा स्थित जैन भट्ठे के पास रविवार रात किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। सोमवार को बदमाश का जेल भेज दिया।रविवार रात रोहटा थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह मय फोर्स के साथ पूठ पुल पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जैन भट्ठे के पास तमंचा लेकर खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज बिजेन्द्र यादव तुरंत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। इस पर बदमाश भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम कपिल उर्फ गुलाब पुत्र त्रिलोकी निवासी रोहटा बताया। उसके पास से पुलिस ने एक अवैध 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सोमवार को बदमाश को जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment