मेरठ। लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को मनचलों ने पीट दिया। लक्खीपुरा गली 26 निवासी मोहनीस और बिलाल पर आरोप है कि वह आए दिन युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं। आरोपी सोमवार को रिजवान के घर के बाहर खड़े थे और छींटाकशी कर रहे थे। रिजवान ने रोका तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
No comments:
Post a Comment