CY न्यूज़

Tuesday, 6 July 2021

ट्रांसमिशन इलेक्ट्रिक हाउस में लगी भीषण आग


मेरठ 06 जुलाई (चमकता युग) मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में ट्रांसमिशन इलेक्ट्रिक हाउस में भीषण आग लगी। वहाँ लगी मशीने भी तेज धमाकों के साथ धू-धूकर जल गई।भयंकर आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

No comments:

Post a Comment