मेरठ 8 जुलाई (चमकता युग) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ महानगर मेरठ की कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा प्रदत्त निर्देशों की जानकारी दी गई। संगठन के महानगर अध्यक्ष मधुसूदन कौशिक व मंत्री विनीत गुप्ता ने बताया कि महानगर मेरठ के शिक्षकों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य 5 जुलाई से 31 जुलाई तक वृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा संगठन के द्वारा किए गए कार्य व आगामी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए रणनीति तैयार की जाएगी। महानगर अध्यक्ष मधुसूदन कौशिक ने यह भी बताया कि वर्ष 2021 से सदस्यता शुल्क 150/ वार्षिक हो गया है जिसके अनुसार ही सदस्यता अभियान से चालित किया जाएगा। बैठक में विनीत गुप्ता, दिलशाद अली, संजीव भारद्वाज, अनिल शर्मा, सविता शर्मा, राकेश शर्मा, अरविंद गर्ग, सुनील दत्त, सुनील शर्मा ,शलभ, आलोक,नितिन, अनिल त्यागी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment