कुंडा निवासी महिला रीना ने बताया कि उसका पति पिछले दिनों गांव में सोमपाल की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। इस कारण पुलिस ने मुझे कई दिनों तक हिरासत में रखा तब जाकर उसका पति पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने घर पहुंची तो पाया कि उसके घर के सभी दरवाजे खुले हुए हैं और घर में रखे संदूक और सेफ के ताले टूटे हुए।चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार कुछ माह पहले उसके पति ने जमीन बेची थी, जिसके आठ लाख रुपये घर में रखे हुए थे। साथ ही करीब पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, अंगूठी, कंगन, पाजेब भी चोरी हो गए। महिला ने कुंडा गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। उधर, एसओ फलावदा शिववीर भदौरिया ने बताया कि पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस घटना की जांच कर लौट आई है, लेकिन पीड़िता ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिल का पति विकास गांव के सोमपाल की हत्या के आरोप में जेल गया हुआ है।

No comments:
Post a Comment