मेरठ 21 जुलाई (चमकता युग) समाजसेवी अलका चौधरी पहुँची कंकरखेड़ा के वृंदा आश्रम जहाँ बड़े बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उनसे मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई और साथ ही आश्रम की कुछ समस्याओं के बारे में भी बात की।फिर उसके बाद वह आई.आई.एम.टी लाइफ लाइन हॉस्पिटल के सामने एन.31 गंगानगर में श्री साई सेवा संस्थान आश्रम दादा दादी निवास पर पहुंच कर सभी बुजुर्गों के साथ समय बिताया ओर उन सभी बुजुर्ग दादा दादी का आशिर्वाद प्राप्त किया।आश्रम की सचिव नम्रता शर्मा ने आश्रम की कुछ जिम्मेदारी अलका चौधरी को सौपते हुए उन्हें कमेटी मेंबर बनाया गया।अलका चौधरी का कहना है कि आपके बीच आप की बेटी आप की बहन बनके समाजसेवी के रूप में कार्य करुगी। मेरठ के लोगों के लिए रात दिन मेहनत करती रहूंगी।


No comments:
Post a Comment