CY न्यूज़

Sunday, 4 July 2021

मुलतानी मल मोदी काॅलेज परिसर, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में चला वृक्षा रोपण अभियान


मोदी नगर  4 जुलाई (चमकता युग) उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार किये गये वृक्षा रोपण लक्ष्यों को प्राप्त करने को कटिबद्ध राज्य सरकार के अभियान को सफल बनाने हेतु नगर के महाविद्यालय मुलतानी मल मोदी काॅलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप गर्ग के दिशा निर्देश में एक वृक्षा रोपण अभियान को सफलता पूर्वक सफल किया ।

महाविद्यालय द्वारा परिसर के अतिरिक्त अन्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 258 वृक्ष लगाये ।यह वृक्षा रोपण का अभियान प्रातः नो बजे से प्रारंभ होकर सायं पांच बजे तक चला ।


वृक्षा रोपण अभियान में योगदान देने वालों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप गर्ग के अतिरिक्त डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ एम क्यू अंसारी, डॉ वन्दना शर्मा, डॉ हरीश कुमार, डॉ प्राची अग्रवाल, डॉ दिनेश, डॉ पूनम चौधरी, डॉ गीतांजलि शर्मा, डॉ दीपक शर्मा, संजय मस्कारा, अरूण सिंह, डॉ राजकुमार आदि अनेक शिक्षक मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment