Thursday, 22 July 2021

मेरठ में नया बनेगा कमेले का पुल, प्रस्ताव पहुंचा लखनऊ


मेरठ 22 जुलाई (चमकता युग) सोमवार को ओडियन नाले में डूबने वाले दस वर्षीय बालक अर्श की मौत के बाद अब प्रशासनिक अमला भी हलचल में है। ओडियन नाले से जलनिकासी की बड़ी बाधा दूर करने की कवायद अंतत: शुरू हो गई है। हापुड़ रोड कमेले के पुराने पुल को तोड़कर अब नया पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। पीडब्ल्यूडी के एनएच डिवीजन ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव लखनऊ स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रलय के रीजनल कार्यालय को भेजा गया है। एनएच डिवीजन के अधिकारियों का कहना है कि नये पुल के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए अब प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता भी दिखाई जाएगी।जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के एनएच डिवीजन के अधिकारियों के अनुसार हापुड़ रोड कमेले का नया पुल 60 मीटर लंबा होगा, जबकि इसकी चौड़ाई आठ मीटर रखी जाएगी। इससे पुल पर दोनों तरफ से आवागमन के लिए पर्याप्त जगह होगी। इसकी ऊंचाई भी ठीक-ठाक रखी जाएगी। पीडब्ल्यूडी के एनएच डिवीजन के अधिकारियों ने नये पुल के निर्माण के लिए नगर निगम के साथ सर्वे किया था। सर्वे के बाद जो प्रस्ताव बनाया गया है, उसमें हापुड़ रोड के निर्बाध यातायात के साथ ही ओडियन नाले से निर्बाध जलनिकासी हो सके, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। नया पुल बनाने में साढ़े चार करोड़ की लागत आएगी।

ओडियन नाले के उफनाने का कारण है पुराना पुल

दरअसल, हापुड़ रोड कमेले का पुल अंग्रेजों के समय का है। यह डाट तकनीक पर आधारित है। इससे पुल के नीचे ओडियन नाले की जलनिकासी की क्षमता काफी कम है। बारिश में ओडियन नाला इसी वजह से उफनाता है। इसके चलते ब्रrापुरी, ईश्वरपुरी, सराय लाल दास समेत पुराने शहर की बड़ी आबादी हर बरसात में जलभराव का दंश ङोलने को मजबूर है। नया पुल बनने से ओडियन नाले की जलनिकासी की बड़ी बाधा दूर हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...