CY न्यूज़

Tuesday, 20 July 2021

बारिश में मकान की छत गिरी,बाल-बाल बचा परिवार


मेरठ  20 जुलाई (चमकता युग) मवाना कस्बे के मोहल्ला मुन्नालाल में सोमवार सुबह से हो रही लगतार बारिश के कारण एक व्यक्ति के मकान की अचानक छत गिर गई। परिवारवाले घर से बाहर होने के कारण किसी को क्षति नहीं पहुंची। मकान में रखा सामान में नुकसान हुआ है।

मुन्नालाल निवासी शरीफ अहमद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के कारण उसके मकान की छत से पानी आ रहा था जिस कारण परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे और पीड़ित पानी रोकने की व्यवस्था में जुटा हुआ था। उसी दौरान छत की एक ईंट नीचे गिर गई। उसी दौरान पीड़ित भी मकान से बाहर आ गया तभी मकान की छत नीचे गिर गई और मकान में रखा सारा सामान दब गया। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment