CY न्यूज़

Wednesday, 28 July 2021

पुत्रों की तरह करें वृक्षों की देखभाल- ललित प्रधान


मेरठ 28 जुलाई (चमकता युग) ।ज्ञम् विनदकंजपवद के युवा अध्यक्ष ललित प्रधान  ने  विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में अपने सहयोगियों के साथ वर्चुअल मिटिग का आयोजन किया व सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया व साथ ही प्रत्येक साथी को हर घर पांच वृक्ष अभियान के लिए भी प्रेरित किया।

उदबोधन में प्रधान ने बताया कि जैसा की हम सभी भलीभांति जानते हैं कि कोरोना का की दुसरी लहर में आक्सीजन की कमी के कारण कितनों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है।

आक्सीजन की किल्लत से पूरा देश परेशान रहा भविष्य में ऐसी समस्याओं को ना देखना पड़े इसके लिए प्रत्येक परिवार को कम से कम अपने परिवार के हर सदस्य के नाम का एक पोधा अवश्य लगाना चाहिए व पोधौ की देखभाल अपने पुत्रो की तरह ही करनी चाहिए जिस प्रकार पुत्र वृद्ध अवस्था में अपने परिवार के बुजुर्गाे की देखभाल करता है ठीक उसी प्रकार वृक्ष भी आपकी और आपके परिवार की देखभाल करते हैं।



No comments:

Post a Comment