मेरठ 9 जुलाई (चमकता युग) मेरा शहर मेरी पहल द्वारा गांवड़ी गांव स्थित काली नदी के किनारे पौधारोपण किया गया। वन्य जीवन के संरक्षण हेतु काम में आने वाले भोजन को दृष्टिगत रखते हुए आम, बरगद, अमरूद तथा जामुन के 100 से अधिक पौधे नदी के किनारे रोपें गए। इस मौके पर मेरा शहर मेरी पहल के कोषाध्यक्ष एस के शर्मा, कोऑर्डिनेटर अंकुश चौधरी, विपुल सिंघल, अरविंद चौधरी, लक्ष्मी शर्मा तथा प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment