मेरठ 19 जुलाई (चमकता युग) मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव ऐंची खुर्द में सोमवार सुबह बिजली की तार से लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनको बचाने आए दो बेटों की भी करंट लगने से मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, ग्राम ऐंची खुर्द निवासी पूर्णगिरी (45) के घर के मुख्य दरवाजे के बराबर में बिजली का मीटर लगा है। उन्होंने बताया कि रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट के चलते मुख्य लाइन का तार टूटकर लोहे के दरवाजे से छू गया, जिससे गेट में करंट आ गया। पूर्णगिरी सोमवार सुबह जब गेट खोलने को गए तो वह करंट की चपेट में आए गए।पुलिस के मुताबिक, पिता को बचाने गए निखिल गिरी (21) व आशुतोष (18) भी करंट की चपेट में आ गए।तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, घटना में मुख्य दरवाजे के पास बंधे दो पशुओं की भी करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...



No comments:
Post a Comment