CY न्यूज़

Monday, 19 July 2021

सफाई कर्मचारी ने बचाई डूबते हुए युवक की जान।


मेरठ 19 जुलाई (चमकता युग) सोमवार को सूरजकुंड स्थित नाले में अचानक गिरे युवक को सफाई कर्मचारी ने जान पर खेलकर डूबने से बचा लिया। सूरजकुंड रोड स्थित नाले के पास से गुजर रहा युवक अचानक पैर फिसलने से नाले में जा गिरा। नाले में पानी का प्रवाह तेज था। युवक नाले में गिरते ही डूबने लगा। यह देखते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और शोर मच गया। लोग कुछ करते इससे पहले यहां से गुजर रहा सफाई कर्मचारी राज अपनी जान की परवाह न करते हुए नाले में उतर गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से राज ने उक्त युवक को नाले से बाहर निकाल लिया। सभी लोगों ने राज के प्रयास की भरपूर सराहना की।

No comments:

Post a Comment