मेरठ 19 जुलाई (चमकता युग) थाना सिविल लाइन पर रजत सिघंल नि0-23 शीशमहल निकट लाला का बाजार थाना कोतवाली जनपद मेरठ, ने थाने पर सूचना दी कि 16 जुलाई को रात्रि उनसे एक बुजुर्ग ने लिफ्ट मांगी जो विक्टोरिया पार्क रोड तक गये, उनको छोडने के बाद जैसे ही वह चलने को हुये तो तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनका पर्स, मोबाईल तथा दो ए0टी0एम लूट लिये। इस सूचना पर थाना सिविल लाईन पर तत्काल मु0अ0सं0 179/21 धारा 394 भादवि पजींकृत किया गया। जिसके बाद आज 18 जुलाई को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्त मन्नू राजपूत पुत्र रामदेव सिहं नि0 नेहरुनगर थाना नौचन्दी मेरठ, दिनेश चौहान उर्फ हनी पुत्र महेन्द्र सिहं नि0 सूरजकुण्ड रोड, हरीश पुत्र राकेश नि0 आर्यनगर सूरजकुण्ड मेरठ को मय लूट के माल के साथ गिरफ्तार करने मे महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ पर बताया कि 16 जुलाई की रात्रि विक्टोरिया पार्क के पास उन्होने एक स्कूटी सवार से मारपीट कर उसका मोबाईल, पर्स व ए0टी0एम लूट लिया था । उसके बाद हम लोग वहां से भाग गये थे हम लोग ऐसे ही चलते-फिरते लोगो को रोककर लूट लेते हैं तथा उससे अपने खर्चे व शौक पूरे करते हैं । ये तीनों दिन मे मजदूरी करते हैं तथा शाम को लूट करते हैं ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment