CY न्यूज़

Tuesday, 20 July 2021

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें,घर पर ही पढ़ें।


मेरठ 20 जुलाई (चमकता युग) भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने आज एक बयान जारी कर कहा कि कहा हम सबको मिलकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करते रहना है। पिछले साल भी हम सब ने ईद का त्यौहार घर में रहकर ही मनाया थाlइस बार भी कोरोना महामारी को देखते हुए ईद-उल- अजहा की नमाज ईदगाह में ना पढ़कर अपने अपने घरों में ही अदा करें । हमेशा की तरह उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जाए जिन पर कोई पाबंदी ना हो । सड़कों पर तथा सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी ना करें,कुर्बानी की गंदगी को रास्तों में ना डाल कर नगर निगम द्वारा लगाए गए कूड़ेदान में ही डालें । कुर्बानी की फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर ना करें । तथा इसके साथ ही नमाज में अल्लाह ताला से कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ करें ।

No comments:

Post a Comment